फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Forbes List of Billionaires, Bill Gates is The Richest in The World.

दुनिया के रईसों की लिस्ट जारी, किसके पास कितनी दौलत?

Wed, 02 Mar 2016 12:04 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
Forbes List of Billionaires, Bill Gates is The Richest in The World.

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स लगातार दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स द्वारा अरबपतियों की जारी की गई 2016 की वार्षिक सूची में 75 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ बिल गेट्स ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि भारत के 84 अरबपतियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं। सूची में वह 36वें पायदान पर हैं।

फोर्ब्स 2016 की इस लिस्ट में दुनिया के कुल 1810 अरबपतियों को जगह मिली है। जबकि एक साल पहले यह रिकॉर्ड आंकड़ा 1826 था। पिछले साल की तुलना में इन अरबपतियों की कुल संपत्ति में 57 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बिल गेट्स ने मारी बाजी

Forbes List of Billionaires, Bill Gates is The Richest in The World.

गेट्स की संपत्ति भी एक साल में 4.2 अरब डॉलर घटी है। इसके बावजूद वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। पिछले तीन साल से वह नंबर वन हैं।

फोर्ब्स ने कहा है कि तेल की कीमतें कम से होने से ऑयल और गैस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगे झटके के बावजूद अंबानी (58) ने भारत के सबसे अमीर शख्स की पोजीशन बरकरार रखी है। उनकी कुल संपत्ति 20.6 अरब डॉलर है।

रिटेल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जारा के संस्थापक स्पेनिश अरबपति एमेनसियो ऑर्टीगा को सूची में दूसरा स्थान मिला है। वह यूरोप के सबसे अमीर शख्स हैं। वारेन बफे तीसरे और अमेजन के सीईओ जेफ बीजोस पांचवें पायदान पर हैं।

विज्ञापन

फोर्ब्स सूची में कुछ भारतीय अरबपति

Forbes List of Billionaires, Bill Gates is The Richest in The World.

दिलीप सांघवी 44वीं रैंक, 16.7 अरब डॉलर
अजीम प्रेमजी 55वीं रैंक, 15 अरब डॉलर
शिव नाडर 88वीं रैंक, 11.1 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल 135वीं रैंक
सुनील मित्तल 219वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed