फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   for tolerance Education and ego satisfaction from work

रतन टाटा ने कहा, 'सहिष्णुता के लिए शिक्षा और काम में संतुष्टि अहम'

Mon, 07 Dec 2015 06:31 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 06:31 AM IST
विज्ञापन
for tolerance Education and ego satisfaction from work

शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा ने रविवार को कहा कि भारतीय हमेशा सौहार्द से रहते आए है। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता के बढ़ते उदाहरणों को समाप्त करने में शिक्षा और काम से संतुष्टि मददगार होगी।

विज्ञापन


अमेरिका की लाभ निरपेक्ष ऑनलाइन शिक्षा  खान एकेडमी के साथ गठजोड़ की घोषणा करने के बाद टाटा ने कहा, ‘शिक्षा और काम से संतोष से असहिष्णुता को कम करने या समाप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि असहिष्णुता की जगह ज्ञान ले लेगा।

विज्ञापन

असहिष्णुता आर्थिक निराशा का परिणाम

for tolerance Education and ego satisfaction from work

टाटा ने कहा कि हमारा देश सौहार्द से जीता आया है.. हमें साथ मिलकर काम करना है, हमें साथ रहना है और ऐसा लगातार जारी रहना है। हमारे इर्दगिर्द विश्व में जो असहिष्णुता बढ़ रही है उसमें हमें शामिल नहीं होना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि वह सहिष्णुता के मुद्दे पर देश में जारी बहस में शामिल नहीं होना चाहते हैं। खान एकेडमी के मुख्य कार्यकारी सलमान खान ने कहा कि शिक्षा सहिष्णुता का एक स्रोत होगा। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता आर्थिक निराशा का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed