फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   for dowry husband burned his wife and child

दहेज के लिए बच्ची समेत पत्नी को जलाया

Sun, 01 Jun 2014 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Jun 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
for dowry husband burned his wife and child

दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी और दुधमुंही बच्ची को जिंदा जला दिया। जिसमें मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। मामला सुल्तानपुर के कादीपुर का है।

विज्ञापन


वारदात के बाद से ही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने मृत युवती के भाई की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवरखा गांव निवासी विश्वनाथ यादव ने अपनी बेटी रीना (25) की शादी कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवारीपुर गांव निवासी रामदौर यादव के बेटे सुरेश यादव के साथ साल 2010 में की थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


बेटी ने इसकी शिकायत जब परिवार वालों से की तो परिजनों ने रीना के पति सुरेश को तीन लाख रुपये जीप खरीदने के लिए दिए। इस दौरान रीना ने दो बच्चियों दीप्ति (3) और अनुष्का (1) को जन्म दिया। कुछ दिन पहले ही दीप्ति को ननिहाल वाले अपने साथ घर ले गए थे जबकि अनुष्का अपनी मां के साथ पिता के घर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

for dowry husband burned his wife and child

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे रीना ने फोन करके अपनी मां को बताया कि ससुराल वाले उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस पर लड़की के मायके वालों ने उससे शनिवार सुबह अपने साथ ले जाने की बात कही। इस बीच सुरेश ने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी रीना और एक वर्षीय पुत्री अनुष्का को जिंदा जला दिया, जिससे मां-बेटी की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कादीपुर कोतवाल आरपी शाही को दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस जैसे ही गांव में पहुंचे तब तक आरोपी ससुराल वाले मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घर के अंदर से मां-बेटी के जले हुए शवों को बरामद किया।

पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना मायके वालों को दी। इधर, महिला के भाई रवींद्र यादव ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर आरपी शाही ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed