फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   for bookies, narendra modi is hot in varanasi

काशी की जंग पर 110 करोड़ का सट्टा, मोदी का सबसे ज्यादा भाव

Tue, 06 May 2014 02:15 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
for bookies, narendra modi is hot in varanasi

वाराणसी लोकसभा सीट पर जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, सट्टा बाजार में गर्मी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के सटोरियों ने भी शहर में डेरा जमा लिया है। सटोरिए नरेंद्र मोदी, अजय राय और अरविंद केजरीवाल की जीत पर सट्टा लगा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक तीनों प्रत्याशियों पर अब तक 110 करोड़ का सट्टा लगाया जा चुका है।

नरेंद्र मोदी की जीत पर लगभग सौ करोड़ का सट्टा

for bookies, narendra modi is hot in varanasi

इसमें नरेंद्र मोदी की जीत पर एक रुपए पर सत्तर पैसे के हिसाब से लगभग सौ करोड़ और अजय राय पर एक पर दस रुपए और अरविंद केजरीवाल की जीत पर एक पर बारह रुपए के भाव से लगभग दस करोड़ की बुकिंग की जा चुकी है।

बाजार के सूत्रों का कहना है कि सट्टा मार्केट में मोदी की हवा है। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, पूर्वांचल में भाजपा को कितने सीटें मिलेंगी इस पर भी सट्टा बुक किया जा रहा है।

वहीं कुछ लोग आम आदमी के खाता खुलने और निर्दल प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने पर भी पैसे लगा रहे हैं। रविवार को एक सटोरिए की हत्या के बाद इस पूरा काम छिप कर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed