फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   food security bill will push India toward malnutrition says modi

मोदी ने पीएम को भेजी चिट्ठी में क्या लिखा?

Wed, 14 Aug 2013 01:15 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Wed, 14 Aug 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
food security bill will push India toward malnutrition says modi

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार के खाद्य सुरक्षा बिल में खामियां गिनाई हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 7 अगस्त को लिखी एक चिट्ठी में मोदी ने प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा बिल के बहाने सरकार की नीतियों की आलोचना की है।

चिट्ठी में मोदी ने लिखा है कि यह बिल देश को कुपोषण की ओर धकेल देगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल पर लाए जा रहे अध्यादेश को संसद में मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है और इससे यह बिल पारित हो जाएगा। लेकिन इसमें कई कमजोरियां और खामियां हैं। इससे न तो लोगों की कैलोरी की जरूरत पूरी होगी और न उन्हें पूरा पोषण मिलेगा। उनके सामने पोषण असुरक्षा की समस्या उठ खड़ी होगी।

पढ़ें, मोदी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी पर डाले डोरे
मोदी ने कहा है कि जिस में देश में लोगों की पोषण जरूरत पूरी करना एक बड़ी चिंता है वहां यह बिल लोगों को कुपोषण की ओर ही धकेलेगा। इस समय गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को 35 किलो अनाज मिल रहा है लेकिन प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा बिल में उन्हें 25 किलो अनाज देने का ही प्रावधान है।
विज्ञापन


मोदी ने लिखा है, प्रधानमंत्री जी आपके नीति-निर्माता आम लोगों की दिक्कतों से अनजान हैं। वे ये भी नहीं जानते हैं इस देश के आम लोग किस स्थिति में जी रहे हैं। यही वजह है कि आपकी सरकार के लोग यह ऐलान करते हैं हमें पांच या बारह रुपये में भोजन मिल सकता है। उनकी यह मानसिकता प्रस्तावित बिल में भी दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी को ब्रिटेन से आया बुलावा
प्रधानमंत्री जी आप एक अर्थशास्त्री हैं। आप जितनी जल्दी गरीबों के भोजन का अर्थशास्त्र समझ लेंगे उन्हें भोजन मिलने की संभावना उतनी ही उजली हो जाएगी। देश के सबसे पिछड़े लोगों को आपकी सरकार के इस बिल से कोई फायदा नहीं मिलने वाला। उल्टे इससे गरीबी रेखा से नीचे के लोगों पर बोझ और बढ़ेगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed