फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   flood after phailin in odisha

ओडिशा में फैलिन के बाद अब बाढ़

Tue, 15 Oct 2013 02:09 AM IST
एजेंसी/भुवनेश्वर,विशाखापट्टनम,नई दिल्ली
एजेंसी/भुवनेश्वर,विशाखापट्टनम,नई दिल्ली Updated Tue, 15 Oct 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
flood after phailin in odisha

चक्रवाती तूफान फैलिन भारी तबाही मचाने के बाद ओडिशा को पार कर चुका है लेकिन भारी बारिश के चलते राज्य के पांच जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इन जिलों में प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बाढ़ से 2.50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हेलीकॉप्टर लगाए हैं। साथ ही प्रभावितों के बीच आसमान से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

चक्रवात प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बरहमपुर के अगस्तिनौगांव गांव में ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

तूफान और भारी बारिश से प्रभावित 1.2 करोड़ लोगों के पुनर्वास की चुनौती का सवाल मुंह बाएं खड़ा है। लोगों के राहत और पुनर्वास का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

odisha phailin
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में तूफान और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इस बीच बंगाल के समुद्र में डूबे एमवी बिंगो कार्गो जहाज के 18 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

ओडिशा के विशेष राहत कमिश्नर पीके महापात्रा के अनुसार, बुद्धबगंल और सुबरनरेखा जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर भद्रक और क्योंझर जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं।


थल, वायु और जल सेना के साथ ही एनडीआरएफ और ओडीआरएएफ की राहत और बचाव टीमों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगाया गया है। प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री एसएन पात्रो ने कहा कि फैलिन तो गुजर गया लेकिन भारी बारिश और बाढ़ ने हालात मुश्किल बना दिए हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। वहीं आंध्र प्रदेश में राहत और पुनर्वास का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। फैलिन तूफान से सर्वाधिक प्रभावित श्रीकाकुलम जिले में भी राहत और पुनर्वास का कार्य चल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यहां सामान्य जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर लौट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed