फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fixed childhood marriage to break the girl hit 16Lakh penalty

लड़की ने तोड़ी बचपन की शादी, लगा भारी जुर्माना

Wed, 13 May 2015 01:46 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
Fixed childhood marriage to break the girl hit 16Lakh penalty

राजस्थान की एक लड़की ने बचपन की शादी मानने से इनकार क्या किया कि ग्राम पंचायत के कोप का शिकार बन गई। लड़की के फैसले से कुपित पंचायत ने उस पर 16 लाख का भारी जुर्माना लगाते हुए परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है।

विज्ञापन


यहां लूनी तहसील के रोहिचान खुर्द गांव की रहने वाली शांता देवी मेघवाल ने बचपन की शादी तोड़ने का फैसला किया है। उसकी शादी बचपन में उस समय कर दी गई थी जब वह महज 11 महीने की थी।
विज्ञापन


उसने दावा किया कि उसके इस फैसले से नाराज पंचायत ने उस पर 16 लाख जुर्माना लगा दिया है और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है।

पंचायत ने बनाया युवती पर शादी का दबाव

Fixed childhood marriage to break the girl hit 16Lakh penalty

उसने कहा कि फैसले के बाद उसके रिश्तेदारों और पंचायत ने शादी को बरकरार रखने के लिए भरसक दबाव बनाया। लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उस पर पंचायत ने भारी जुर्माना लगा दिया।

इस समय कॉलेज में पढ़ रही शांता देवी ने बताया कि उसे बचपन में हुई अपनी शादी की जानकारी तीन साल पहले हुई। उसने इस संबंध में पंचायत के खिलाफ कार्रवाई के लिए सारथी ट्रस्ट से संपर्क किया है। वहीं ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि वे लोग पंचायत के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed