फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   five Slap punishment of rape cases

रेप की ऐसी सजा नहीं सुनी होगी आपने

Fri, 22 Aug 2014 08:08 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
five Slap punishment of rape cases

एक पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए बलात्कार के आरोपी को पांच थप्पड़ लगाकर बरी कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक तीन दिन पूर्व थाना मंडावर के एक गांव निवासी युवती शौच के लिए जंगल गई थी। गांव के ही एक युवक ने डरा धमकाकर उससे बलात्कार किया। डरी सहमी युवती ने दो दिन बाद मामला परिजनों को बताया। मामले का पता चलने पर आक्रोशित परिजन थाने जाने लगे।
विज्ञापन

पुल‌िस ने क‌िया मामले से इंकार

five Slap punishment of rape cases

दूसरे पक्ष को इसका पता चला तो उन्हें रास्ते में फैसले के नाम पर रोक लिया। बुधवार शाम गांव में पंचायत हुई। इसमें पंचों ने बलात्कारी को उसके ताऊ द्वारा पांच थप्पड़ मारे जाने की सजा सुनाई।

आरोपी के ताऊ द्वारा पांच थप्पड़ मारे जाने के बाद मामला शांत करा दिया गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत शुरू होने से पहले दो पुलिसकर्मी गांव में आए थे, पूछताछ करके चले गए।

चौकी इंचार्ज जयपाल गिरि ने किसी पंचायत के आयोजन व बलात्कार की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed