एक-दूसरे के प्रेम में पागल 6 बहनों ने खाया जहर, 5 की मौत
पश्चिम बंगाल में छह बहनों के बीच अजीब प्रेम की एक घटना सामने आई है। छह सगी बहनों ने एक-दूसरे से अलग होने के डर से एक साथ जहर खा लिया जिससे पांच की मौके पर ही मौत हो गई है। जहर खाने वाली एक किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
टीआईओ की रिपोर्ट के अनुसार, मामला पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले का है जहां ओरो गांव की छह सगी बहनों ने सोमवार को एक साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली इन बहनों के बीच बहुत ही प्यार था, ये अक्सर साथ-साथ दिखती थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, इन बहनों में से बड़ी बहन सरस्वती की शादी तय हो चुकी थी जो होली बाद ही अगले महीने होनी थी। लेकिन बहनों में प्यार इतना ज्यादा था कि वह एक-दूसरे से अलग होने का डर बर्दास्त नहीं कर पाईं और जहर खा लिया।
सरस्वती की शादी से चिंतित थीं बहनें
ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बहन की शादी तय होने से सभी बहनें चिंतित थीं की अब उन्हें एक-दूसरे से अलग होना पड़ेगा। वह एक-साथ जीना चाहती थीं।
जहर खाने से पहले उन्होंने खुद को एक कपड़े से एक-साथ बांध लिया था। इन बहनों में एक ने कम मात्रा में जहर लिया था जिससे हालत बिगड़ने पर वह दौड़कर पड़ोसियों को सूचना देने में कामयाब रही।
पड़ोसी और परिवार वालों ने लड़कियों को निकट के अस्पताल पहुंचाया जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। जीवित बचने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वे शादी करके अलग नहीं रहकर नहीं जीना चाहती थीं।
मृत लड़कियों की चिकित्सीय जांच में पता चला कि उन्होंने कीटनाशक खाकर जान दी है।