{"_id":"a302da1a-4f64-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"five-ncc-cadets-from-delhi-drown-in-kerala-periyar-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पांच छात्र केरल की पेरियार नदी में डूबे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली के पांच छात्र केरल की पेरियार नदी में डूबे
मलयतूर/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पांच युवकों की बुधवार को केरल की पेरियार नदी में डूबने से मौत हो गई। ये पांचों एनसीसी कैडेट थे और एनसीसी के नेशनल ट्रैकिंग कैंप में हिस्सा लेने वहां गए थे। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने घटना पर दुख जाहिर किया है। घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फोटो खींचने के दौरान दो युवक फिसल कर नदी में गिर गए। बाकी तीन युवकों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। तभी एक भंवर में फंसकर डूबने से पांचों युवकों की जान चली गई। एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल मधुसूदन ने बताया कि कैंप में ट्रैकिंग के लिए कैडेट्स को रोजाना ले जाया जाता था।
विज्ञापन
बुधवार को उन्हें पेरियार नदी के पास स्थित मूलामकुझी इलाके के महागोनी वन में ले जाया गया था। लेकिन ये पांचों कैडेट फोटो खींचने के लिए नदी की तरफ चले गए थे। मधुसूदन ने कहा कि सभी एनसीसी कैंपों में यह आदेश दिए जाते हैं कि कोई भी कैडेट नदी या जलाशयों में नहीं जाएगा। इन लड़कों से भी कहा गया था कि वे पानी में नहीं जाएं। लेकिन वे कुछ तस्वीरें खींचने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
मृत लड़कों की पहचान हेमंत (15), मोहम्मद जीशान (18), सबीश बाकरी (18), दिलशाद आलम (18) और गुलवेज अहमद (18) के तौर पर हुई है। हेमंत स्कूली छात्र था, जबकि जीशान, सबीश और दिलशाद जामिया मिलिया पॉलिटेक्निक के छात्र थे। गुलवेज शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ता था। छात्रों के शवों को सेना के विमान से दिल्ली लाया जा रहा है।
मालूम हो कि केरल के मलयतूर में ट्रैकिंग कैंप के लिए देशभर से 1000 से ज्यादा एनसीसी कैडेट जुटे हैं। आठ दिन चलने वाला यह कैंप 23 दिसंबर को शुरू हुआ है। इस कैंप में दिल्ली से 58 लड़के आए थे। एनसीसी की ओर से हर मृत युवक के परिवार को 3.5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है।