{"_id":"7001c0ce-448b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"first-phase-polls-in-gujarat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की पहली ‘अग्निपरीक्षा’ आज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की पहली ‘अग्निपरीक्षा’ आज
अहमदाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2012 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली अग्निपरीक्षा बृहस्पतिवार को होगी। राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 87 सीटों के लिए 13 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसमें सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात एवं आसपास की सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
अकेले सौराष्ट्र में मौजूदा सरकार के वित्त मंत्री वजूभाई वाला सहित दर्जन भर मंत्री, कांग्रेस के तीन सांसद, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जीपीपी प्रमुख केशुभाई पटेल की किस्मत दांव पर लगी हुई है। पहला चरण को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कई सीटों पर कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
पहले चरण में करीब 17029 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। सौराष्ट्र में जीपीपी भाजपा को कितना नुकसान पहुंचा पाएगी, इस पर लोगों की सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
इन सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला
वीसावदर - केशुभाई पटेल (जीपीपी प्रमुख) बनाम कनुभलाला (मंत्री, भाजपा)
लिम्डी - किरीटसिंह (मंत्री, भाजपा) बनाम सोमाभाई पटेल (सांसद, कांग्रेस)
राजकोट पश्चिम - वेजूभाई वाला (मंत्री, भाजपा) बनाम अतुभाई राजनी (कांग्रेस) बनाम जयदीप मांकाडिया
जामनगर ग्रामीण - आर.सी. फलदू (गुजरात भाजपा अध्यक्ष व विधायक) बनाम राघवजी पटेल (कांग्रेस, विधायक)
जामनगर दक्षिण - वसुबेन त्रिवेदी (मंत्री, भाजपा) बनाम जितेंद्र लाल (कांग्रेस) बनाम तुलसी सभाया
पोरबंदर - बाबू बुखारिया (भाजपा) बनाम अर्जुन मोढवाड़िया (गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष)
बोटड - ठकरसिंह मानिया (भाजपा) कुंवरजी बावलिया (सांसद, कांग्रेस)
टंकारा - मोहन कुंडारिया (मंत्री, भाजपा) बनाम मगनभाई वालाविया (कांग्रेस) बनाम धीजर भिमानी (जीपीपी)
अंकलेश्वर - ईश्वरसिंह पटेल (मंत्री, भाजपा) बनाम मगन पटेल (कांग्रेस) बनाम राजानी भूवा
भावनगर ग्रामीण - पुरुषोत्तम सोलंकी (भाजपा) बनाम शक्तिसिंह गहिल (नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस)
धोराजी - हरिभाई पटेल (भाजपा, पूर्व सांसद), जयेश राडडिया (विधायक, कांग्रेस)