फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   First day reaction of helpline in delhi

केजरीवालजी, ब्वॉय फ्रेंड शादी नहीं कर रहा

Fri, 10 Jan 2014 12:00 PM IST
Updated Fri, 10 Jan 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
First day reaction of helpline in delhi

अरविंद केजरीवाल ने हेल्पलाइन के एक दिन बाद सामने आए स्टिंग के आंकड़े पेश करने के दौरान एक मजेदार किस्सा सुनाया। केजरीवाल ने बताया कि हेल्पलाइन पर एक लड़की अपने ब्वॉय फ्रेंड की शिकायत लेकर भी पहुंची।

विज्ञापन


संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने बताया कि, मेरे पास एक लड़की आई थी तीन चार दिन पहले। बोली, मेरा ब्वॉय फ्रेंड मुझसे शादी नहीं कर रहा। आप शादी करा दो।
विज्ञापन


मैं कहता हूं कि इसमें मुख्यमंत्री चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते। शिकायत सुनने की प्रक्रिया में ऐसे मामले जो सरकार से जुड़े नहीं हैं, उसे पांचवीं श्रेणी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले द‌िन 38 लोगों ने क‌िया स्ट‌िंग

First day reaction of helpline in delhi

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले दिन हेल्पलाइन नंबर पर 3904 कॉल में से 824 कॉल सुन सके। इनमें 53 शिकायतें स्टिंग के लायक गंभीर मिली।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक्सपर्ट से बातचीत के बाद 15 ने स्टिंग करने से मना कर दिया तो 38 तैयार हुए। इसमें से कुछ स्टिंग हो चुके हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीमें ने काम शुरू भी कर दिया है।

अभी नंबर और विभाग बताना ठीक नहीं है। शुक्रवार तक कुछ बता पाऊंगा। अरविंद केजरीवाल ने बहुत बढ़िया क्वालिटी के स्टिंग के लिए जनता को बधाई दी है। ऑडियो क्वालिटी है। कैमरे में कैद नहीं कर सकते थे।

इतना काफी है। जनता के शिकायकर्ता अच्छे एंटी करप्शन इंस्पेक्टर व स्टिंग जर्नलिस्ट साबित हुए हैं।

सुधर जाओ, नहीं तो जनता भेजेगी जेल

First day reaction of helpline in delhi
मैं गंदी मछलियों से कहना चाहता हूं, भैया तुम्हारे दिन लद गए। सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधारेगी। अब तक केवल पुलिस या सरकारी मशीनरी से काम नहीं चल रहा था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर दिल्ली की जनता एकत्रित हो जाएगी तो मुझे यकीन है कि एक ऐसा खौफ पैदा हो जाएगा। गंदी मछलियां कुछ नहीं कर पाएंगी।

मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं कि बहुत सारे अधिकारी ईमानदार व अच्छे हैं। उन्हें अच्छा काम करने का मौका नहीं मिला था। अच्छा काम करना चाहते हैं। कुछ हैं जो गंदी मछलियां हैं। इनको हम सब लोगों को मिलकर हटाना पड़ेगा यानी जेल भेजना पड़ेगा।

अध‌िकतर व्यस्त रही 'आप की' हेल्पलाइन

First day reaction of helpline in delhi
घूसखोरी पर लगाम कसने के लिए बेशक दिल्ली सरकार का हेल्पलाइन नंबर शुरू हो गया है, लेकिन पहले दिन नंबर अमूमन व्यस्त मिला। हेल्पलाइन की पंद्रह लाइनें होने के बावजूद घंटों के प्रयास के बाद सफलता मिल सकी।

बृहस्पतिवार दिन भर अमर उजाला ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की कोशिश की गई। आलम यह रहा कि छह घंटे में सिर्फ एक बार संपर्क हो सका। खास बात यह कि इस पर भी स्टिंग करने का तरीका नहीं बताया गया। इसकी जगह कॉलर को घूस देने से पहले संपर्क करने की नसीहत दी गई।

घूस देने के बाद ‘हम’ कुछ नहीं कर सकते...

First day reaction of helpline in delhi

भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर कॉल की गई। दूसरी तरफ से आवाज आई, डायल किया गया नंबर अभी व्यस्त है। कृपया थोड़ी देर बाद संपर्क करें। इसके बाद 12:00 बजे, 12:15 बजे, 12:30 बजे, 1:45 बजे... 2:00 बजे...।

हर पंद्रह मिनट पर लगातार कॉल की गई। हर बार जवाब पुराना ही मिलता रहा।

दोपहर 3:00 बजे, आखिरकार फोन लग गया। दूसरी तरफ से कॉल ट्रांसफर करने की आवाज आई। इसके बाद करीब दस मिनट तक फोन वेटिंग पर रहा। इसके बाद दूसरी तरफ से आवाज आई।

*हेल्पलाइन:
मैं क्या मदद कर सकता हूं?
कॉलर: जेब्रा क्रॉसिंग पर बाइक रोकने पर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही आया। कागज चेक करने के बाद स्टाप लाइन क्रास करने की बात कही और पैसा मांगा। काफी कहासुनी के बाद उसने नकदी ले ली, लेकिन रसीद नहीं दी। ऐसा पहले भी हुआ है। आप मदद क्या कर सकते हो?

*हेल्पलाइन: उसका नंबर और नाम क्या था?
कॉलर: सर जी, नाम और नंबर कैसे पता चलेगा उसका?

* हेल्पलाइन: सही बात। थोड़ी देर इंतजार कर सकते हैं आप?
कॉलर: ठीक है।
करीब पांच मिनट की वेटिंग के बाद दूसरी तरफ से दोबारा आवाज आई।

* हेल्पलाइन: देखिए जी, पैसा देने के बाद हम कुछ नहीं कर सकते। अगर आप हमारी मदद चाहते हैं तो घूस देने से पहले हमें संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का नाम, उसके ऑफिस का पता आदि जरूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद हम आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं।

कॉलर:
क्या करेंगे आप, अब पैसा देने से पहले आपसे संपर्क करूंगा।

हेल्पलाइन: जी, धन्यवाद
इसके बाद फिर शाम छह बजे तीन बार दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन हर बार हेल्पलाइन नंबर व्यस्त मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed