फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing sensation at the Minister's Agra residence.

आगरा: केंद्रीय मंत्री के आवास पर फायरिंग से सनसनी

Wed, 30 Dec 2015 02:17 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
firing sensation at the Minister's  Agra residence.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के खंदारी कैंपस स्थित आवास के बाहर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे गोली चलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


कठेरिया उस समय अपनी गाड़ी मे बैठने जा रहे थे। उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत घेरे में ले लिया। बाद में पता चला कि फायरिंग दुर्गेश ठाकुर नाम के युवक पर की गई है, जो उनसे मिलने के लिए आया था। आरोप एनएसयूआई नेता मनीष गौतम पर है। पुलिस का कहना है कि मनीष और दुर्गेश में रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस में स्थित कठेरिया के आवास पर घटना के वक्त लोगों की भीड़ लगी थी। कठेरिया लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। भावना एस्टेट निवासी दुर्गेश भी मिलने आया था और अपनी बारी के इंतजार में बाहर बैठा था। उसे एनजीओ खोलने के लिए कठेरिया से सिफारिशी पत्र लिखवाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि तभी एनएसयूआई के नेता धर्मेंद्र चाहर, अमित गौतम, मनीष गौतम और कृष्णमणि त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस समय कठेरिया आवास से बाहर आ चुके थे और लोगों से मिलते हुए गाड़ी में बैठने जा रहे थे।

एनएसयूआई नेता पर फायरिंग का आरोप

firing sensation at the Minister's  Agra residence.

चश्मदीदों ने बताया कि तभी गोली चलने की एक के बाद दो आवाजें सुनाई दीं। कठेरिया को उनके सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया। दुर्गेश भागता हुआ उनके पास पहुंचा। उसने बताया कि फायरिंग मनीष गौतम ने की है। कठेरिया ने उससे 100 नंबर पर सूचना देने के लिए कहा। उन्होंने खुद एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद कठेरिया चले गए। उधर, मौके पर पहुंची सीओ हरिपर्वत एके सिंह ने बताया कि मनीष और दुर्गेश में रंजिश है। इसी में एक गोली चलाई गई है। इनमें पहले भी झगड़ा हो चुका है। खंदारी पर हुए फतेह सिंह हत्याकांड में दुर्गेश जेल गया था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है।

दूसरी ओर, कठेरिया का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। एसएसपी को सूचना दिए जाने के बावजूद किसी अधिकारी ने उनके पास आकर घटना की जानकारी तक लेना जरूरी समझा। इसकी शिकायत शासन में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed