पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, BSF जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा में उमड़ रहे भक्तों के सैलाब से बौखलाए पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है।
जम्मू के अरनिया सेक्टर में सरहद पर और कश्मीर के नौगाम सेक्टर में एलओसी पर कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इसमें नौगाम सेक्टर में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।
अरनिया में पाकिस्तान की ओर से करीब 10 घंटे तक फायरिंग की गई है और करीब सुबह 4:40 जाके यह फायरिंग थमी।
सूत्रों के अनुसार उत्तर कश्मीर के नौगाम सेक्टर में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बीएसएफ की केबी पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। भारतीय जवानों ने भी जवाब दिया।
बीएसएफ जवान शहीद
इस दौरान बीएसएफ की 119वीं बटालियन का कांस्टेबल अभिजीत नंदी बुरी तरह जख्मी हो गया।
साथी जवानों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने देर शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की तीन चौकियों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान इस तरह की हिमाकत पहले भी करता रहा है,लेकिन भारतीय सेना ने उसका हर बार मुहतोड़ जवाब दिया है।