{"_id":"a5996188e2ecf78a1640c1de873ff7d8","slug":"fire-in-building-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: इमारत में लगी भीषण आग, 5 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई: इमारत में लगी भीषण आग, 5 की मौत
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 14 Dec 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई के बेहद पॉश इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर है।
विज्ञापन
केंप्स कॉर्नर इलाके की 26 मंजिला माउंट ब्लैंक इमारत की 12वीं मंजिल पर लगी आग इतनी जबरदस्त थी कि इसे बुझाने के अभियान में लगे छह दमकलकर्मी भी इसमें बुरी तरह झुलस गए।
हालांकि, आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। मौके पर 14 फायर इंजन, सात वॉटर टैंकर और एंबुलेंस की चार गाड़ियां तैनात कर दी गई थीं।