फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fire at the pandal of ‘Ayutha Chandi Maha Yagnam’ in Medak (Telangana)

तेलंगाना सीएम के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लगी आग

Mon, 28 Dec 2015 01:13 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire at the pandal of ‘Ayutha Chandi Maha Yagnam’ in Medak (Telangana)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा किए जा रहे आयुथ चंडी महा यगम के दौरान रविवार को यज्ञशाला में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसकी वजह से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यक्रम स्थगित हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे होमकुंड की आग अचानक भड़क उठी और घास की बनी यज्ञशाला में फैल गई। इससे पहले की आग विकराल रूप ले पाती, दमकल की तीन गाड़ियों ने उस पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

राष्ट्रपति का कार्यक्रम हुआ रद्द

Fire at the pandal of ‘Ayutha Chandi Maha Yagnam’ in Medak (Telangana)

मेडक उप खंड के डीएसपी जी राज रत्नम ने बताया कि घटना के तुरंत बाद लोगों को कार्यक्रम स्थल से निकाल लिया गया था।

स्थिति अब काबू में है। बताया जा रहा है कि पांच दिनी धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन राष्ट्रपति आने वाले थे लेकिन आग लगने की घटना के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। सीएम राव विश्व शांति के लिए 23 तारीख से धार्मिक अनुष्ठान करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed