फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fir_supreme court_compulsory_police_cognizable offence

बिना जांच के दर्ज करनी होगी FIR, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Tue, 12 Nov 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Nov 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
fir_supreme court_compulsory_police_cognizable offence

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को एफआईआर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि संगीन मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करनी होगी और अगर ऐसा नहीं होता, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर शिकायतकर्ता किसी ऐसी अपराध की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचता है, तो पुलिस को हर हालत में एफआईआर दर्ज करनी होगी। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि प्राथमिकी से पहले शुरुआती जांच जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


'क्रिकेट में खिलाड़ी के बिना फिक्सिंग संभव नहीं'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम की अगुवाई वाली शीर्ष अदालत की संवैधानिक पीठ ने कहा कि उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं करेंगे।

पीठ की तरफ से न्यायमूर्ति सदाशिवम ने कहा कि इसके पीछे मंशा कॉग्निजेबल ऑफेंस (ऐसा अपराध में जिसमें दोषी ठहराए जाने पर तीन साल या इससे ज्यादा सजा हो सकती है) एफआईआर को निर्णायक बनाना है।

ऐसे अपराधों के मामले में जांच अधिकारी आरोपी को बिना किसी वॉरंट के भी गिरफ्तार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed