{"_id":"9b49db22-8153-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"fine-of-one-million-rupees-on-irctc","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा कोल्ड ड्रिंक बेचने पर आईआरसीटीसी पर जुर्माना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महंगा कोल्ड ड्रिंक बेचने पर आईआरसीटीसी पर जुर्माना
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा मूल्य से अधिक पर शीतल पेय बेचने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने आईआरसीटीसी पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दो यात्रियों ने 12 रुपये के शीतल पेय को 15 रुपये मूल्य पर बिक्री का आरोप लगाते हुए शिकायत दायर की थी।
विज्ञापन
नई दिल्ली उपभोक्ता फोरम ने दोनों शिकायतों की सुनवाई के बाद पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी पर लगाया है। फोरम ने दोनों शिकायतकर्ताओं को दस-दस हजार रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
फोरम के अध्यक्ष सीके चतुर्वेदी ने अपने आदेश में कहा कि सरकारी निगम होने के नाते आईआरसीटीसी से निजी कारोबारियों के स्तर पर उतरने की उम्मीद नहीं की जाती। यह मामला गलत नीतियों व अनैतिक कारोबारी व्यवहार का है। यह कंपनी लाखों रेल यात्रियों को खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करती है।
विज्ञापन
यात्री अपनी यात्रा के दौरान अधिक मूल्य का विरोध नहीं कर सकते और उनके पास अधिक मूल्य पर सामान खरीदने के अलावा कोई रास्ता नहीं होता।
दिल्ली निवासी दो यात्रियों सचिन धीमान व शरण्या ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाई थी। इनका आरोप था कि आईआरसीटीसी के आउटलेट ने 12 रुपये की कोल्ड ड्रिंक 15 रुपये में बेची थी।
फोरम ने कहा कि पूरे देश में चौबीसों घंटे लाखों लोग रेल यात्रा करते हैं। इससे खुदरा मूल्य से अधिक वसूली जाने वाली कुल राशि का अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए आईआरसीटीसी पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। फोरम के फैसले की घोषणा के दौरान आईआरसीटीसी का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।