फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fight Will continue to against fanatics said Taslima

मरते दम तक कट्टरपंथियों के खिलाफ लड़ती रहूंगी: तस्लीमा

Sun, 29 Nov 2015 05:37 AM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 05:37 AM IST
विज्ञापन
fight Will continue to against fanatics said Taslima

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने शनिवार को कहा कि कट्टरपंथी उनकी आवाज बंद नहीं करा सकते हैं और वह मरते दम तक कट्टरपंथियों और बुरी ताकतों से लड़ती रहेंगी।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में तस्लीमा ने कहा कि कट्टरपंथी मेरी हत्या कराना चाहते हैं लेकिन मैं उनका विरोध करना चाहती हूं। यदि मैंने लिखना बंद कर दिया तो यह उनकी जीत होगी और मेरी हार।
विज्ञापन


मैं ऐसा नहीं होने देना चाहती हूं। मैं चुप नहीं बैठूंगी। मैं मरते दम तक कट्टरपंथियों, बुरी ताकतों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखूंगी।

कट्टरपंथी उनकी आवाज बंद नहीं करा सकते हैं

fight Will continue to against fanatics said Taslima

अपनी रचनाओं को लेकर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाली 52 वर्षीय लेखिका वर्ष 1994 से निर्वासित जीवन जी रही हैं। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने तस्लीमा के खिलाफ मौत का फतवा जारी किया हुआ है।

कर्नाटक के स्थानीय समाचार पत्र में बुर्के पर लिखे अपने लेख को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जानबूझकर उनको बदनाम करने की कोशिश की गई और माहौल खराब करने के लिए उनके लेख का दुरुपयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed