फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fifteen youth more could connected with isis

15 और युवकों के ISIS से जुड़ने की आशंका

Fri, 18 Jul 2014 05:06 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
fifteen youth more could connected with isis

मुंबई से सटे कल्याण से चार युवकों के इराक में जेहादी बनने की खबरों के बीच 15 और लड़कों के आईएसआईएस में शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला है कि गत 25 मई को मुंबई से इराक गए 250 लोगों में से 19 वापस नहीं लौटे हैं।

आईबी और एटीएस ने मुंबई व आसपास के इलाकों में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों के नेटवर्क पर जांच केंद्रित की है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या मुंबई से जेहादी बनने के लिए कोई जत्था बगदाद रवाना हुआ था।

गृह मंत्रालय जुटा रहा इराक गए लोगों की जानकारी

fifteen youth more could connected with isis

इस संबंध में महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल का कहना है कि मुंबई व आसपास के इलाके से इराक गए लोगों बारे में केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा भी अन्य जानकारी हासिल की जा रही है।

पाटिल ने भिवंडी और मुंब्रा के 15 युवकों के इराक से नहीं लौटने या आईएसआईएस में शामिल होने के सवाल पर यह बात कही।

इस मामले में ठाणे पुलिस या एटीएस के अधिकारी भी पुख्ता जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट में 15 लड़कों के आईएसआईएस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनेसमैन पर युवकों को उकसाने का शक

fifteen youth more could connected with isis

मुंबई से सटे कल्याण बाजारपेट परिसर के चार युवकों (आरिफ माजिद, साहिम तंकी, फहद मकबूल और अमन तांडेल) को आईएसआईएस में शामिल होने के लिए क्या उकसाया गया था?

इसे लेकर आईबी और एटीएस का शक नई मुंबई के एक बिजनेसमैन आदिल डोलारे नामक शख्स पर है। आदिल कल्याण में इस्लामिक गाइडेंस सेंटर में इस्लाम पर लेक्चर भी देता है।

इस्लामिक गाइडेंस सेंटर की ओर से ही राहत टूर एंड ट्रैवल्स के जरिए 37 लोगों का बगदाद टूर आयोजित किया गया था। ग्रुप का अकबर टूअर्स एंड ट्रैवल्स से एयर टिकट बुक कराया गया था।

एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ है कि चारों युवकों ने अलग-अलग काउंटर्स से अपने बोर्डिंग पास लिए थे और उनके पास कोई बैग भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed