फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Few interesting scene during budget session in parliament

सोनिया ने राहुल को बुलाकर पास बैठाया

Fri, 11 Jul 2014 07:17 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
Few interesting scene during budget session in parliament

संसद में चर्चा के दौरान झपकी के कारण आलोचना का शिकार हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बजट वाले दिन पूरी तरह से चुस्त दिखाई दिए।

विज्ञापन


बजट पेश होने के दौरान राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ आगे बैठे थे।

हालांकि बजट की शुरूआत में राहुल पीछे की कतार में जाकर बैठे थे लेकिन जैसे ही वित्तमंत्री अरुण जेटली ने तबीयत खराब होने के कारण ब्रेक लिया सोनिया ने उन्हें पीछे से इशारा करके आगे बुला लिया।

इसके बाद हाथ में पेंसिल और कागज लिए राहुल पूरे बजट पेश होने तक चुस्त रहे और बीच बीच में कुछ लिखते रहे।

कीर्त‌ि आजाद को सिखाया बैठने का तरीका

Few interesting scene during budget session in parliament

इसी दौरान जेडीयू के सांसद पवन वर्मा और भाजपा सांसद कीर्त‌ि आजाद के साथ भी मजेदार घटना घटी। दोनों सांसद बजट सुनने के दौरान अपनी सीट पर पैर ‌ट‌िकाए बैठे थे।

तभी संसद के ऑफिश‌ियल स्टाफ ने आकर दोनों सांसदों को सही से बैठने के ल‌िए कहा। इसके बाद दोनों सांसद संसदीय तरीके से बैठे और आगे की पूरी कार्रवाई सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब अनुराग ठाकुर संसद में चीखे

Few interesting scene during budget session in parliament

बजट पेश करने के दौरान जब तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर द‌िया तो माहौल ब‌िगड़ने लगा। तृणमूल सांसदों की इस हरकत से भाजपा के युवा नेता और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ताव में आ गए।

ठाकुर ने संसद में तृणमूल के सांसदों को चुप कराने के ल‌िए चीखकर कहा क‌ि सुनने की आदत डालो। अनुराग ठाकुर ने ऐसा दो-तीन बार क‌िया। ज‌िसके बाद तृणमूल के सांसद चुप हो गए।

विज्ञापन

जब जेटली ने थामा स‌िंध‌िया का हाथ

Few interesting scene during budget session in parliament
बजट पेश करने के दौरान जैसे ही वित्त मंत्री अरुण जेटली की तब‌ीयत खराब हुई तो उन्होंने स्पीकर से थोड़ी देर रुकने की इजाजत मांगी। इस दौरान कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री ज्योत‌िराद‌ित्य स‌िं‌घिया उनका दर्द जानने के ल‌िए सीट पर आ गए।

अरुण जेटली ने ज्योत‌िराद‌ित्य का हाथ पकड़कर उन्हें तब‌ीयत के बारे में बताया। हालांक‌ि इस दौरान राहुल गांधी ने जेटली से म‌िलने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed