सोनिया ने राहुल को बुलाकर पास बैठाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में चर्चा के दौरान झपकी के कारण आलोचना का शिकार हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बजट वाले दिन पूरी तरह से चुस्त दिखाई दिए।
बजट पेश होने के दौरान राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ आगे बैठे थे।
हालांकि बजट की शुरूआत में राहुल पीछे की कतार में जाकर बैठे थे लेकिन जैसे ही वित्तमंत्री अरुण जेटली ने तबीयत खराब होने के कारण ब्रेक लिया सोनिया ने उन्हें पीछे से इशारा करके आगे बुला लिया।
इसके बाद हाथ में पेंसिल और कागज लिए राहुल पूरे बजट पेश होने तक चुस्त रहे और बीच बीच में कुछ लिखते रहे।
कीर्ति आजाद को सिखाया बैठने का तरीका
इसी दौरान जेडीयू के सांसद पवन वर्मा और भाजपा सांसद कीर्ति आजाद के साथ भी मजेदार घटना घटी। दोनों सांसद बजट सुनने के दौरान अपनी सीट पर पैर टिकाए बैठे थे।
तभी संसद के ऑफिशियल स्टाफ ने आकर दोनों सांसदों को सही से बैठने के लिए कहा। इसके बाद दोनों सांसद संसदीय तरीके से बैठे और आगे की पूरी कार्रवाई सुनी।
जब अनुराग ठाकुर संसद में चीखे
बजट पेश करने के दौरान जब तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो माहौल बिगड़ने लगा। तृणमूल सांसदों की इस हरकत से भाजपा के युवा नेता और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ताव में आ गए।
ठाकुर ने संसद में तृणमूल के सांसदों को चुप कराने के लिए चीखकर कहा कि सुनने की आदत डालो। अनुराग ठाकुर ने ऐसा दो-तीन बार किया। जिसके बाद तृणमूल के सांसद चुप हो गए।
जब जेटली ने थामा सिंधिया का हाथ
अरुण जेटली ने ज्योतिरादित्य का हाथ पकड़कर उन्हें तबीयत के बारे में बताया। हालांकि इस दौरान राहुल गांधी ने जेटली से मिलने की जहमत नहीं उठाई।