{"_id":"5ffbdca2-3d31-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"feelings-should-not-turn-into-enmity-says-karuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी जल विवाद दुश्मनी में न बदलेः करुणानिधि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कावेरी जल विवाद दुश्मनी में न बदलेः करुणानिधि
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 03 Dec 2012 03:39 PM IST
विज्ञापन
कावेरी जल विवाद पर बढ़ते तनाव को देखते हुए डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने सोमवार को कहा कि इस मुद्दे को आपसी सद्भाव के साथ मिलजुलकर वार्ता के जरिए सुलझाना चाहिए। भाजपा शासित कर्नाटक और एआईडीएमके शासित तमिलनाडु की सरकारों को लोगों के मन में उपजे कड़वाहट को दुश्मनी में बदलने का मौका नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट में कर्नाटक के वन अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती इलाकों से तमिल लोगों को राज्य से निकाले जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से तनाव बढ़ता है। दोनों राज्य की सरकारों को कानून-व्यवस्था को बनाए रखते हुए कावेरी जल विवाद को ध्यान से निपटाना चाहिए। साथ ही राज्य सरकारों को कर्नाटक में रहने वाले तमिल और तमिलनाडु में रहने वाले कर्नाटक के लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कावेरी जल विवाद के मुद्दे के मैत्रीपूर्ण समाधान के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच 29 नवंबर को हुई बैठक बेनतीजा खत्म हो गई थी।
विज्ञापन