{"_id":"15995994-11e1-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"fed-up-with-inflation-cab-driver-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से परेशान कैब ड्राइवर ने की खुदकुशी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महंगाई से परेशान कैब ड्राइवर ने की खुदकुशी
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Oct 2012 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में महंगाई से परेशान एक कैब ड्राइवर ने फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। नोएडा सेक्टर-42 में उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। दिल्ली के रहने वाले मनोज झा नाम के इस युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ है। नोट में उसने लिखा है कि बढ़ती महंगाई की वजह से वह घर का खर्च और कैब की किश्त नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मनोज रविवार शाम 7 बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन पूरी रात नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसकी लाश एक पेड़ से लटकी मिली। मानोज के पिता नवल किशोर का कहना है कि घर की माली हालत ठीक नहीं थी और पूरे परिवार की जिम्मेदारी मनोज पर ही थी। इसके चलते वह बहुत दबाव में था।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार में रहने वाला मनोज 20 सालों से पूर्वी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मनोज के परिवार में माता-पिता, पत्नी और उसके तीन बच्चे भी हैं। एक दुर्घटना में इस वर्ष बड़े भाई की मौत हाने से पूरे परिवार का भार उसी पर आ गया था। मनोज के पिता नवल किशोर ने भी बताया कि घर के माली हालात ठीक करने के लिए मनोज ने टैक्सी चलानी शुरू की थी, लेकिन इसमें भी उसे घाटा हुआ। वह बेहद कोशिशों के बाद भी घर के हालात सुधार नहीं पा रहा था। मनोज टैक्सी की रोज की किश्त भी नहीं दे पा रहा था। नवल किशोर खुद पार्ट टाइम सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन अब उन्हें काम नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
मालूम हो कि महंगाई की वजह से पिछले महीने भी खुदकुशी का एक मामला सामने आया था। 17 सितंबर को गाजियाबाद के लोनी इलाके के एक युवक ने फैक्ट्री में खुद को फांसी लगा ली थी। उसके पास से भी सुसाइड नोट मिला था, जिसमें महंगाई को खुदकुशी का कारण बताया गया था।