फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   father used to rape his daughter

बाप करता रहा बेटी से रेप, मां ने कराई वेश्यावृत्ति

Sat, 20 Jul 2013 12:51 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
father used to rape his daughter
केरल के कन्नूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी बेटी के साथ सालों तक बलात्कार करता रहा। मां इस पूरे मामले में ना सिर्फ चुप रही बल्कि मां ने अपनी ही बेटी से वेश्यावृत्ति भी कराई।
विज्ञापन


पिता अपनी बेटी से उस समय से बलात्कार कर रहा था जब वह 11 साल की थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

कन्नूर जिले के अलाकोड निवासी यह किशोरी अब 17 वर्ष की हो गई है। वे उसे कन्नूर और कसारगाड जिले में कई स्थानों पर ले गए।

अलाकोड सर्किल इंस्पेक्टर एमए मैथ्यू ने बताया कि पीड़ित की दर्दभरी दास्तान तब सामने आई जब वह कसारगाड के एक घर से भागी, जहां उसके साथ रेप किया गया। वहां पर वह नौकरानी के काम के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उसे सुनसान रास्ते पर चलते देखा तो उसे अपने साथ ले आई। पूछताछ किए जाने पर उसने आपबीती सुनाई।

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ पहली बार रेप उसकी मां की मिलीभगत से उसके पड़ोसी ने किया जब वह सिर्फ 11 साल की थी। उसके बाद उसके पिता ने कई बार उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed