फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   father raped daughter, get ten years imprisonment

बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, दस साल की कैद

Fri, 25 Jan 2013 10:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 25 Jan 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
father raped daughter, get ten years imprisonment

कड़कड़डूमा स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में उसके पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को दस साल कैद व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी ने वर्ष 2011 में बेटी के दुष्कर्म को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टी आर नवल की अदालत ने आरोपी तिलक राज को दोषी करार दिया। अदालत ने पीड़िता व उसके भाई की गवाही के आधार पर आरोपी को दोषी माना। पीड़िता का भाई मामले का एकमात्र चश्मदीद गवाह था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तिलक राज ने 25 नवंबर 2011 को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बेटी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। पीड़िता की मां दो दिन उसे लेकर थाने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि जब उसकी मां कोलकाता गई थी तब उसके पिता ने उससे दुष्कर्म किया। इस कारण वह घर से चली गई थी और अपनी सहेली के घर पर रह रही थी। पुलिस ने इस बयान के आधार पर एक दिसंबर 2011 को तिलक राज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।


केस की सुनवाई के दौरान तिलक राज ने कहा कि उसे पीड़िता व उसकी मां ने झूठे मामले में फंसाया है क्योंकि वह उनकी गलत हरकतों का विरोध करता था। आरोपी तिलक राज को दोषी मानते हुए अदालत ने कहा कि पीड़िता का बयान भरोसे लायक है और साक्ष्यों से यह साबित होता है कि उसने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed