ससुर ने बहू को टॉयलेट जाने से रोका, पढ़िए अंजाम
भदोही में बहू की ससुराल आने की शर्त पूरा करने के लिए एक ससुर घर में टॉयलेट बनवा रहा है तो वहीं एक ससुर ऐसा भी है जो घर में टॉयलेट होते हुए भी उसके इस्तेमाल की इजाजत अपनी बहू को नहीं देता।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में हुए मामूली विवाद के बाद उसने बहू को टॉयलेट के बजाय खेत में जाने का फरमान सुना दिया।
इसको लेकर पड़़ोसियों ने समझाने की कोशिश भी की लेकिन जब नहीं माना। इस पर बहू नाराज होकर मायके चली गई।
नाराज बहू लौटी मायके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की बेटी और भदोही जिले की बहू खुशबू ने घर में टॉयलेट बनने के बाद ही ससुराल में पैर रखने की शर्त रखकर समाज में नई पहल की शुरुआत कर दी है।
वहीं जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसा भी मामला सामने आ रहा है, जहां घर में टॉयलेट होने के बाद भी बहू को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ससुर ने घर में मामूली विवाद होने पर बहू को टॉयलेट का इस्तेमाल करने से मना कर दिया।
बताया जाता है कि पड़ोसियों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन उसने एक नहीं सुनी। अंतत: इससे नाराज बहू मायके चली गई। वह सशंकित है कि वापस ससुराल आने पर उसे टॉयलेट का इस्तेमाल करने की इजाजत मिलेगी या नहीं।