फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   father and sons died after being poisoned in court.

कोर्ट में पिता-दो पुत्रों को दिया जहर, तीनों की मौत

Sun, 28 Sep 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 28 Sep 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
father and sons died after being poisoned in court.

आगरा में दीवानी में पेशी पर लाए गए बंदी पिता-पुत्रों को भोजन में दिए गए जहर से तीनों की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम योगेंद्र की मौत के बाद मध्यरात्रि पिता दिनेशचंद्र सोनी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि शनिवार सुबह दूसरे बेटे विशाल की भी मौत हो गई। एक के बाद एक मौतों से परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। एसएन अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने। पुलिस कस्टडी में हुए तिहरे हत्याकांड में अधिवक्ता सुरेशचंद्र सोनी समेत 12 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई गई है। लापरवाही पर दो एचसीपी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें, जानलेवा हमले के दो मामलों में जिला जेल में बंद दिनेशचंद्र सोनी (60) और उनके बेटे योगेंद्र (28) व विशाल (22) को शुक्रवार की शाम को दीवानी कचहरी में पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद तीनों को जेल ले जाते समय उल्टियां होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा था। कुछ घंटे बाद योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। विशाल ने पुलिस को दिए बयान में अपने ताऊ सुरेशचंद्र सोनी समेत अन्य पर पूड़ी-सब्जी में जहर खिलाने का आरोप लगाया था। कहा था कि वे लोग समझौते की बात करने आए थे। मध्यरात्रि में दिनेशचंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि विशाल की शनिवार सुबह नौ बजे मौत हो गई।

दिनेश के परिवारीजन और रिश्तेदार इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने एसएन अस्पताल में प्राचार्य कक्ष के सामने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से कहा कि वकील होने के कारण सुरेशचंद्र सोनी उनका 25 साल तक उत्पीड़न करता रहा। वकील पर तमाम मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन वह कभी जेल नहीं गया। उसने मेरे परिवार के सभी लोगों को जेल भेजवा दिया। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए। इस पर एसपी सिटी समीर सौरभ, एएसपी शैलेश पांडेय, सीओ सदर असीम चौधरी, सीओ कोतवाली मनीषा सिंह, सीओ अखिलेश कुमार ने घरवालों को आश्वासन दिया कि हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। चार घंटे बाद आखिरकार परिवारीजन माने। डाक्टरों के पैनल से तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।


दूसरी ओर, इस मामले में दिनेशचंद्र की पत्नी बेबी रानी ने थाना न्यू आगरा में बलवा और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें वकील सुरेशचंद्र सोनी, रमेशचंद्र, नरेंद्रपाल, विजेंद्रपाल, रोहित, चंद्रप्रकाश, हिमांशु, शैलेंद्र, हरेंद्र, धीरज, अरुण, तेजपाल को नामजद किया है। एसएसपी शलभ माथुर ने तीनों बंदियों को पुलिस कस्टडी में ले जाने वाले पुलिस लाइन के एचसीपी योगेंद्र सिंह व जयवीर सिंह, कांस्टेबल मान सिंह, सोमेंद्र व योगेश को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed