फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farmers mahapanchayat on march 18

किसान 18 मार्च को करेंगे महापंचायत

Mon, 11 Mar 2013 10:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
farmers mahapanchayat on march 18

फसलों के वाजिब मूल्य मिलने और किसान कर्ज माफी योजना में छूटे पात्र किसानों के कर्ज माफ करने सहित प्रमुख मुद्दों को लेकर किसान 18 मार्च को महापंचायत करेंगे। महापंचायत नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


महापंचायत के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए भारतीय किसान यूनियन अपनी छह सूत्रीय कार्यक्रम, जिसमें भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन और उस पर श्वेत पत्र जारी करने, किसान आयोग के गठन, फसलों का उचित लाभकारी मूल्य, कर्ज माफी योजना में घोटाले की जांच और पात्र किसानों को योजना का लाभ आदि मुद्दे शामिल हैं, के लिए महापंचायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के पंजाब के अध्यक्ष अजमेर सिंह लोखावल और युद्धवीर सिंह भी उपस्थित थे। महापंचायत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु आदि राज्यों के किसानों के भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed