फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farewell party for top IAF official causes flutters

एयरफोर्स अफसर की पार्टी में आर्म्स कारोबारी, मची खलबली

Sun, 30 Jun 2013 07:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 30 Jun 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
farewell party for top IAF official causes flutters

भारतीय वायुसेना के एक शीर्ष अधिकारी की विदाई (फेयरवेल) पार्टी में कई आर्म्स कारोबारियों और सेना के लिए हथियारों की खरीद से संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी से सरकारी हलकों में खलबली मच गई है। एयर मार्शल रैंक का उक्त अधिकारी वायुसेना से रविवार को ही अपने पद से रिटायर हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उक्त अधिकारी के लिए 7 जून को विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी को लेकर रक्षा मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं क्योंकि पार्टी में कई आर्म्स कारोबारी और सुरक्षा बलों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिकारियों के लिए तय आचार संहिता के अनुसार, कोई भी सरकारी अधिकारी अपनी प्रशंसा या सराहना में भाषण नहीं करवाएगा, न ही कोई प्रशस्तिपत्र स्वीकार करेगा और न ही अपने या किसी अन्य सरकारी अधिकारी के सम्मान में आयोजित समारोह या एंटरटेनमेंट में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए शर्त यह है कि सरकार से पूर्व अनुमति ली जाए। यह पूछे जाने पर कि क्या अधिकारियों ने पार्टी में शामिल होने की अनुमति ली थी, भारतीय वायुसेना ने कहा कि उसे इस कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

एक अन्य सवाल के जवाब में वायुसेना प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना को ऐसी किसी निजी विदाई पार्टी की जानकारी नहीं है। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा सौदों में पारदर्शिता और शुचिता बरकरार रखने के लिए आर्म्स विक्रेताओं से तालमेल नहीं रखने के लिए अपने अधिकारियों और सशस्त्र बलों के लिए सलाह जारी करता है।

सैन्य कानून के विशेषज्ञ मेजर एसएस पांडेय ने कहा कि सैन्य अधिकारियों के लिए लागू आचार संहिता के अनुसार, इस तरह की पार्टियों या फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के लिए अधिकारी को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है और इसके लिए उचित कारण भी बताने होते हैं।

करीब छह साल पहले एक लेफ्टिनेंट जनरल को साउथ ब्लॉक में संवेदनशील पद से इस वजह से हटा दिया गया था क्योंकि उसने राजधानी में एक दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

अरूप राहा होंगे नए वायुसेना उपप्रमुख
वरिष्ठ फाइटर पायलट एयर मार्शल अरूप राहा भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख होंगे। वह एयर मार्शल डीसी कुमारिया की जगह लेंगे जोकि रविवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

राहा को वर्तमान वायुसेना प्रमुख मार्शल एनएके ब्राउन का सशक्त उत्तराधिकारी माना जा रहा है। ब्राउन इस साल दिसंबर के अंत में अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।


मौजूदा वक्त में राहा वायुसेना की सॉर्ड-आर्म वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडर हैं। वेस्टर्न एयर कमांड के पीआरओ कैप्टन संदीप मेहता ने बताया कि अरूप राहा सोमवार को वायुसेना के उप प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed