{"_id":"0eeb72ae2cfff8a730ead813ad61e835","slug":"fake-twitter-followers","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है कांग्रेस नेताओं का टर्की कनेक्शन? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्या है कांग्रेस नेताओं का टर्की कनेक्शन?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भारत के अलावा टर्की में भी मशहूर हैं। उन्हीं की पार्टी के एक अन्य नेता अजय माकन के चाहने वाले भी भारत से ज्यादा टर्की में है। ये हम नहीं उनके फेसबुक अकाउंट के लाइक्स के आकंड़े बता रहे हैं।
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक लाइक्स को लेकर हाल ही में विवादों में आए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के फेसबुक लाइक्स के फर्जी होने की आश्ांका जताई जा रही है।
विज्ञापन
फेसबुक लाइक्स से जुड़े आकंड़े बताने वाली साइट सोशल बेकर्स के मुताबिक फेसबुक पर दिग्विजय सिंह के 53.7 फीसदी लाइक्स टर्की के हैं।
विज्ञापन
वहीं, अजय माकन के 32.6 प्रतिशत टर्की, 26.46 रूस से लाइक्स हैं, जबकि 10 प्रतिशत यूक्रेन और 9 प्रतिशत यूएस से हैं। अजय माकन के सिर्फ 3.53 प्रतिशत लाइक्स भारत से हैं।
पढ़ें- "रुपए के रेप का जिम्मेदार कौन"
जहां अजय माकन के वैरिफाइड पेज पर कुल लाइक्स एक लाख 10 हजार है, वहीं दिग्विजय सिंह के 4,636 लाइक्स हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज-कल ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाने के लिए राजनेता पेड और फर्जी लाइक्स का भी सहारा लेने से नहीं चूक रहे हैं।
पढ़ें- "अगर राबर्ट वाड्रा किसान हैं तो मैं सुपर मैन हूं"
जहां इस मामले में पूछे जाने पर अजय माकन का कोई जवाब नहीं आया है, वहीं दिग्विजय सिंह का कहना है कि मेरा कोई फेसबुक अकाउंट ही नहीं है।