फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fake twitter account of president pranab mukherjee

राष्ट्रपति का फर्जी ट्विटर अकाउंट, मचा हड़कंप

Fri, 31 Jan 2014 09:32 PM IST
Updated Fri, 31 Jan 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
fake twitter account of president pranab mukherjee

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया गया। कुछ ही समय में हजारों फॉलोअर भी इससे जुड़ गए। राष्ट्रपति भवन को जब इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के ओएसडी ने अकाउंट को फर्जी बताते हुए दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल साइबर सेल में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम ने ट्विटर कंपनी से संपर्क साधा है।

विज्ञापन

फर्जी अकाउंट से जुड़ गए हजारों फॉलोअर

fake twitter account of president pranab mukherjee

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अज्ञात शख्स ने सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति के नाम से फर्जी अकाउंट बना डाला। कुछ समय में ही इसके हजारों फॉलोअर हो गए। अकाउंट से ट्वीट किया गया कि प्रणब मुखर्जी ट्विटर पर आ गए हैं।

इधर, अकाउंट खुलने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने राष्ट्रपति भवन से इस बारे में जानकारी ली। जांच करने के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिकारिक तौर पर बताया गया कि प्रणब मुखर्जी ट्विटर पर नहीं आए हैं। किसी ने फर्जी तरीके से अकाउंट बनाया है। इसके बाद कंपनी ने अकाउंट बंद कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

fake twitter account of president pranab mukherjee

राष्ट्रपति के ओएसडी सुरेश यादव ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी और फर्जी अकाउंट खोलने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने साइबर सेल में आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

विज्ञापन

शशि थरूर समेत जाने माने लोगों ने किया फॉलो

fake twitter account of president pranab mukherjee

राष्ट्रपति के फर्जी ट्विटर अकाउंट का देश-विदेश के काफी प्रभावशाली लोगों ने इसका स्वागत किया। शशि थरूर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने राष्ट्रपति के अकाउंट को फॉलो किया।

लोगों को इस अकाउंट के फर्जी होने का अहसास नहीं हुआ, क्योंकि ट्विटर के अकाउंट का लेखा जोखा रखने वाली एजेंसी ट्विप्लोमैसी ने भी इस अकाउंट का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed