{"_id":"75739b82-c4ff-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"fake-ias-raped-mother-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आईएएस' ने किया मां-बेटी से रेप, फिर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आईएएस' ने किया मां-बेटी से रेप, फिर किया ब्लैकमेल
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की एक सोलह साल की लड़की ने राहुल कौशिक नाम के आदमी पर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लड़की का कहना है कि राहुल पहले उसकी मां के साथ भी रेप कर चुका है जो उसके यहां घरेलू काम किया करती थी।
यूपी पुलिस ने इस बारे में बताया कि लड़की के अनुसार राहुल कौशिक जब आईएएस की तैयारी कर रहा था तब उसने उसकी मां से रेप किया था।
विज्ञापन
लड़की का आरोप है कि राहुल कौशिक ने खुद को 2008 बैच का आईएएस ऑफिसर बताया था।
राहुल कौशिक ने लड़की को सिविल सेवा की कोचिंग देने का झांसा दिया और उससे दोस्ती कर ली।
इसके बाद एक दिन राहुल ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसे बेहोश किया और उसके साथ रेप कर वीडियो क्लिपिंग बना ली।
विज्ञापन
राहुल इसके बाद वीडियो क्लिप दिखाकर उसके साथ लगातार रेप करता रहा।
पुलिस के अनुसार राहुल कौशिक के बारे में छानबीन की तो 2008 बैच का इस नाम से कोई आईएएस ऑफिसर नहीं मिला।
यूपी पुलिस ने फिलहाल यह केस साउथ दिल्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।