फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fake account of dd news breaking on twitter.

डीडी न्यूज ब्रेकिंग का फर्जी अकाउंट

Tue, 16 Sep 2014 08:15 PM IST
सचिन यादव/अमर उजाला, दिल्ली
सचिन यादव/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Sep 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
fake account of dd news breaking on twitter.

सोशल मीडिया साइट्स पर फर्जीवाड़ा इस कदर फैल गया है कि लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि क्या असली है और क्या नकली? ऐसा ही एक मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले दूरदर्शन के साथ भी हुआ है।

विज्ञापन


डीडी न्यूज के अधिकारियों के मुताबिक किसी ने https://twitter.com/DDNewsbreaking नाम से एक फर्जी अकाउंट बना लिया है। इस ट्विटर अकाउंट के जरिए भारत सरकार की कई खबरें पोस्ट की जा रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस ट्विटर अकाउंट को सही मान कर कई मंत्रालयों ने खबरें रिट्विट की है। जांच करने पर पता चला है कि यह ट्विटर की तरह से जांचा गया खाता नहीं है। इसे गैर कानूनी तरीके से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि इस बारे में ट्विटर से संपर्क किया गया है। सूत्रों के मुताबिक अगर इस ट्विटर अकाउंट से कोई ऐसी खबर पोस्ट हो जाती है तो मामला तूल पकड़ सकता है। इस खाते को दुष्प्रचार के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। पूरी तरह से यह गैर कानूनी रूप से किया गया कार्य है।


फर्जी अकाउंट पर दूरदर्शन न्यूज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सफाई देते हुए कहा है कि यह डीडीन्यूज ब्रेकिंग हमारा अधिकारिक खाता नहीं है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed