फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   failed Network

जब नेटवर्क फेल का शिकार हुए 'हाईटेक' पीएम मोदी

Thu, 05 Nov 2015 09:40 AM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
failed Network

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस साल जुलाई में डिजिटल इंडिया वीक मना था और अभियान का उद्देश्य देश के लोगों को इंटरनेट से जोड़ना है। अब विडंबना देखिए कि डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत करने वाले पीएम खुद ही खराब संचार नेटवर्क के शिकार हुए।

विज्ञापन


प्रगति के माध्यम से पीएम बुधवार को जब देश की बुनियादी परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे तभी संचार नेटवर्क की खराबी की परेशानी का उन्हें भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि लगभग दस मिनट तक पीएम की समीक्षा का कामकाज बाधित रहा। कर्नाटक के ट्रांसमिशन और रेल लाइन के कामकाज की जब समीक्षा चल रही थी तब नेटवर्क फेल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण लगभग दस मिनट तक समीक्षा बैठक प्रभावित हुई। हालांकि, आम आदमी के कॉल ड्रॉप की समस्या पर पीएम पहले ही चिंता जता चुके हैं।

नेटवर्क फेल होने से लगभग दस मिनट तक प्रभावित हुई बैठक

failed Network

इस बैठक में पीएम ने जनधन खातों के संचालन में आ रही शिकायतों को लेकर कई राज्यों और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के पेंच कसे हैं। पीएम को शिकायत मिली थी कि अधूरी जानकारी देकर बैंक उपभोक्ताओं को अब भी खाता खोलने से मना कर रहे हैं।
 
बैंक की कई शाखाओं में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खुलने वाले खातों के लिए फॉर्म उपलब्ध न होने की भी खबर है। खाताधारकों को एटीएम, पिन और पासबुक मिलने में भी परेशानी हो रही है।

प्रधानमंत्री ने पीएमजेडीवाई के खाताधारकों की मृत्यु के बाद बीमा न मिलने की शिकायतों और बीमा निर्धारण की बात पर जोर दिया है।

प्रगति के माध्यम से पीएम मोदी की यह सातवीं वार्ता थी। मगर इस वार्ता में पहली बार उन्होंने अपने मंत्रियों को शामिल किया है। इसमें मोदी के तमाम मंत्री शामिल तो हुए लेकिन मूक दर्शक बने रहे।

सभी मंत्रियों के कार्यालय में प्रगति के लिए व्यवस्था की गई थी। इसके जरिये मंत्रियों को भी देश के तमाम हिस्सों में चल रहे विकास योजनाओं की भी पूरी जानकारी मिली।

प्रगति में इन विषयों पर हुई चर्चा
प्रगति में तमाम योजनाओं के साथ पीएम ने रेलवे के सफाई से संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा की। इसके अलावा भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा समेत तमाम राजमार्ग, रेल, विद्युत, कोयला और जम्मू-कश्मीर से जुड़ी बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed