फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   failed NDA political chemistry

नीतीश-लालू के सामाजिक गणित के सामने फेल हुई एनडीए सियासी केमिस्ट्री

Mon, 09 Nov 2015 05:01 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:01 AM IST
विज्ञापन
failed NDA political chemistry

बिहार के चुनावी जंग में महागठबंधन के सामाजिक गणित के आगे भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की पूरी सियासी केमिस्ट्री फेल हो गई। अति पिछड़ी जातियों को समेटे रखने के साथ नीतीश-लालू के गठबंधन ने भाजपा के वोट बैंक माने जाने वाली उच्च जातियों के मतों में भी सेंधमारी की है।

विज्ञापन


बेगुसराय, जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, छपरा और सीवान सरीखे जिलों में भाजपा की करारी पराजय यह दर्शाती है कि महागठबंधन की सोशल इंजीनियरिंग भारी पड़ी है। यही नहीं सूबे के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओबीसी और पिछड़ी जाति से होने की अपील को भी खारिज किया है।
विज्ञापन

सामाजिक रणनीति भी रही फेल

failed NDA political chemistry

भाजपा की रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बनी सामाजिक रणनीति भी फेल रही। आलम यह है कि बिहार में भाजपा की स्थिति 15 वर्ष पुराने वाली हो गई है।

लालू के ‘जंगलराज’ व उनके माई समीकरण से बिहार को मुक्त कराने के लिए पार्टी के तब के शीर्ष नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने जॉर्ज फर्नांडीस के जरिए भाजपा के साथ नीतीश के गठबंधन को परवान चढ़ाया था। लेकिन, भाजपा में मोदी युग की शुरुआत के साथ ही नीतीश ने भगवा परिवार से किनारा कर लिया।

मगर विधानसभा चुनाव में लालू के साथ गठबंधन का जोखिम उठाते हुए नीतीश ने सिद्ध कर दिया है कि वे ही बिहार की सत्ता के शहंशाह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed