फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   faceless doll launched in britain

ब्रिटेन में लॉन्च हुई ऐसी गुड़िया, जिसकी न आंख है न नाक

Tue, 16 Dec 2014 04:43 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
faceless doll launched in britain

ब्रिटेन में एक पूर्व अध्यापिका ने ऐसी गुड़िया लॉन्च की है, जिसका चेहरा ही नहीं है। इस गुडिया की न आंख है, न ही नाक, जिसकी कीमत 25 पाउंड रखी गई है।

विज्ञापन


यह गुड़िया इस्लाम धर्म में लड़कियों की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें लड़कियों को चेहरा एक हिजाब से ढक कर रखना होता है। इस गुड़िया का नाम रोमेसा दीनी डॉल (Romeisa Deeni Doll) है, जिसे रिदवाना बी (Rishwana B) ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन


चीन में बनी है ये गुड़िया

faceless doll launched in britain
इस गुड़िया को चीन में बनाया गया है। रिदवाना का कहना है कि उन्हें इस तरह की गुड़िया डिजाइन करने का आइडिया तब आया, जब उन्होंने कुछ ऐसे मां-बाप से बात की, जिन्हें गुड़ियों की थोड़ी बहुत जानकारी थी।

रिदवाना से बातचीत में लोगों ने उन्हें बताया कि वह रात को बच्चों के साथ गुड़िया को नहीं छोड़ते हैं, क्योंकि इस्लाम के अनुसार रात में कमरे में किसी दूसरे की आंख का होना गलत है।

दीनी गुड़िया को बताया बेवकूफी

faceless doll launched in britain

लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स के एक प्रोफेसर फवाज गेर्जेज (Fawaz Gerges) ने इस गुड़िया को एक बेवकूफी बता दिया है। फवाज मुस्लिम सोसाएटी और राजनीति के स्पेशलिस्ट हैं। प्रोफेसर ने कहा कि आज के समय में मुस्लिम लोग ग्लोबल कम्युनिटी का हिस्सा हैं, जो 21वीं सदी के लाइफस्टाइल में जी रहे हैं।

उनके अनुसार आज के समय में लोगों को छठी सेंचुरी की तरह बांध कर नहीं रखा जा सकता है। रिदवाना ने यह भी बताया कि अभी उन्होंने इस तरह की बहुत ही कम गुड़िया बनाई हैं, लेकिन उन्हें कई सारी गुड़िया के ऑर्डर मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed