{"_id":"36b349e8-08bb-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"eyes-on-sharad-pawar-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में गतिरोध के बीच निगाहें शरद पवार पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महाराष्ट्र में गतिरोध के बीच निगाहें शरद पवार पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 27 Sep 2012 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के इस्तीफे के बाद से बना गतिरोध बृहस्पतिवार को भी बरकरार रहा। एनसीपी में चल रही सियासी जोर आजमाइश के बीच अब निगाहें एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के फैसले पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार को मुंबई पहुंच रहे पवार इस मुद्दे पर कोई अंतिम निर्णय ले सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को चार बजे बुलाई गई एनसीपी विधायक दल की बैठक में शरद पवार मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि एनसीपी के विधायक अजीत पवार से इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली में शरद पवार ने साफ संकेत दे दिए कि महाराष्ट्र सरकार से अजीत की विदाई तय है।
पवार ने कहा कि अजीत पवार के इस्तीफे का मामला खत्म हो चुका है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में एनसीपी का अब कोई और मंत्री इस्तीफा नहीं देगा। पवार ने दोहराया कि अजीत ने पार्टी नेतृत्व की अनुमति के बाद खुद ही पद से इस्तीफा दिया है। पवार ने कहा कि वह एनसीपी विधायकों को समझाएंगे।
विज्ञापन
सियासी गलियारों में चर्चा है कि शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने कांग्रेस पर दबाव बढ़ाने के लिए इस्तीफा दिया है। अजीत पवार और उनके समर्थक विधायक चाहते हैं कि कांग्रेस पृथ्वीराज चव्हाण की बजाय किसी और को मुख्यमंत्री बनाए। एनसीपी के नेताओं का मानना है कि चव्हाण ने ही अजीत पवार के सिंचाई मंत्री रहने के दौरान हुई अनियमितताओं की जानकारी विपक्ष को दी, जिसके बाद मीडिया में इसकी खबरें आईं। गौरतलब है कि हजारों करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले को लेकर आरोप लगने के बाद अजीत पवार ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह किसी भी तरह के जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।