फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   express train will not run on the track in this budget

EXCLUSIVE: अधूरा रह गया अटल का सपना, प्रभु ने की अनदेखी

Fri, 26 Feb 2016 08:31 AM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:31 AM IST
विज्ञापन
express train will not run on the track in this budget

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के रेल ट्रैक भांडई-उदी रेल लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का सपना अधूरा ही रहेगा। आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था।

विज्ञापन


1100 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव पर बजट में मुहर नहीं लग सकी है। अटल के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग भी जनप्रतिनिधियों ने की थी, उसे भी अनदेखा किया गया। मोदी सरकार में अटल के सपनों के ट्रैक पर फिलहाल डेमू पैसेंजर ट्रेन ही दौड़ेगी।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी जन्मस्थली बटेश्वर में बीहड़ के बीच आगरा से इटावा तक ट्रेन परियोजना की आधारशिला 17 साल पूर्व रखी थी। मोदी सरकार ने पिछले साल अटल के जन्मदिन से एक दिन पहले 24 दिसंबर से भांडई-उदी रेल लाइन पर डेमू पैसेंजर गाड़ी का संचालन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल के नाम से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

express train will not run on the track in this budget

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इसे हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन आगरा कैंट, शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, बटेश्वर, उदी होकर इटावा तक है। मंत्री ने कहा था कि इस रेल लाइन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।

इसके लिए इस रेल लाइन के दोहरीकरण का काम आवश्यक था। बटेश्वर के लोगों ने अटल के नाम पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी मंत्री को दिया था।

इसी के बाद मंडल रेल कार्यालय की ओर से आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव इलाहाबाद स्थित मुख्यालय भेजा था। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए बजट आवंटित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed