फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   How accurate were Exit polls for Jammu kashmir and Jharkhand

फाइनल में कितने खरे उतरे एग्जिट पोल?

Tue, 23 Dec 2014 04:36 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
How accurate were Exit polls for Jammu kashmir and Jharkhand

झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। झारखंड में स्पष्ट बहुमत के करीब भाजपा की सरकार बनती दिख रही है वहीं जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन रही है, हालांकि इस राज्य में भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। संभावना है कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बना सकती है।

विज्ञापन


इन चुनावों को लेकर अलग अलग सर्वे एजेंसियों ने अपने दावे किए थे। अगर झारखंड में भाजपा को मिलने वाली सीटों को छोड़ दें तो इस बार इन एजेंसियों के दावे मौजूदा परिणामों के आस-पास ही रहे।
विज्ञापन


झारखंड में कितने सटीक साबित हुए सर्वे?
एबीपी-नेल्सन सर्वे में 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में भाजपा के खाते में 54 सीटों का दावा किया था, इंडिया टीवी-सी-वोटर्स सर्वे में भी 37-45 के आस पास सीटें दी गई थीं, लेकिन अभी तक के परिणामों के मुताबिक भाजपा को 36 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। वहीं इन सर्वे में कांग्रेस को भी काफी कम सीटें मिलने का आंकलन किया गया था, हालांकि यह आंकलन बेहद आस पास ही रहा है। कांग्रेस को अभी तक के परिणामों के मुताबिक 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश सर्वे एजेंसियां ने कांग्रेस को 7 या 8 के आस पास सीटें दी थीं। वहीं अगर झारखंड की अन्य पार्टियों की बात की जाए तो झामुमो को 10 से 20 के आस-पास सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इस पार्टी को 20 के आस-पास सीटें मिलती हुई भी दिख रही हैं। झारखंड विकास मोर्चा को भी 5 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था और इसे 6 सीटें मिलती हुईं भी दिख रही हैं।

कश्मीर में काफी नजदीक रहा आंकलन

How accurate were Exit polls for Jammu kashmir and Jharkhand

विधानसभा चुनावों के लिहाज से सबसे अहम माने जा रहे जम्मू-कश्मीर में एग्जिट पोल और वास्तविक परिणामों में ज्यादा अंतर नहीं दिखा। एग्जिट पोल में पीडीपी को 32 से 38 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था और पीडीपी को इतनी ही (32) सीटें मिलती हुई भी दिख रही हैं। भाजपा को लेकर किए गए आंकलन में थोड़ा अंतर दिख रहा है। भाजपा को इन चुनावों में 27 से 33 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था हालांकि भाजपा को अभी तक 25 सीटें ही मिलती हुई दिख रही हैं।

हांलाकि कांग्रेस को लेकर किया गया आकलन सटीक जान पड़ रहा है। कांग्रेस को 10 के आस पास सीटे मिलने की संभावना जताई गई थी और कांग्रेस को फिलहाल 11 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर किए गए आकलन की बात करें तो उसे 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था और प्राप्त रूझानों के मुताबिक नेका को 14 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।

हालांकि यह अभी सिर्फ रूझान है आखिरी नतीजे आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं और सर्वे एजेंसियां अपने दावों के कितना करीब रह पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed