अशोक अग्रवाल ने छोड़ी AAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले नेता अशोक अग्रवाल ने पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने AAP पर लक्ष्य से भटकने का आरोप भी लगाया है।
अग्रवाल 2012 से ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े़ रहे हैं। वह पिछले सप्ताह तक पार्टी के नेशनल एक्जीक्यूटिव में रहें, लेकिन पार्टी की विचारधारा में अंतर नजर आने पर पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी का गठन जिन उद्देध्यों को लेकर किया गया था, वे अब धीरे-धीरे समाप्त होते नजर आ रहे हैं। पार्टी के लक्ष्य में आम जनता न होकर कुछ खास आदमी हो गए हैं। पार्टी अब एलीट क्लास व उद्योगपतियों के इशारों पर चल रही है।
केजरीवाल को लिखा पत्र
पार्टी छोड़ने के कारणों को लेकर उन्होंने हाल में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद्र केजरीवाल को जनलोकपाल पर हुए आंदोलन की याद दिलाई और कहा कि उनका आंदोलन इमोशनलेस प्रतीत हो रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि क्योंकि उनके जैसे आम लोगों के मन में अब पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह पैदा हो गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक प्राइवेट कंपनी की तरह बताया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अब आम लोगों की चिंता के बजाए कुछ लोगों के व्यक्तिगत लाभ के लिए हाइजैक कर ली गई है।