फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   entry in tajmahal on old tickets

ताजमहल में चल रहे एक और 'खेल' का खुलासा, सभी हैरान

Thu, 24 Sep 2015 04:13 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
entry in tajmahal on old tickets

ताजमहल पर टिकटों के खेल का फिर खुलासा हुआ है। इस बार पुरानी टिकटों के जरिए ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश कराने का मामला सामने आया है। बुधवार को पश्चिमी गेट से 57 सैलानियों को पुरानी तारीखों के टिकटों से प्रवेश कराया गया था, जो अंदर पहुंचने के बाद पकड़ में आ गए।

विज्ञापन


इन टिकटों पर छह साल पुरानी तारीख अंकित है, जबकि ताज में प्रवेश के लिए ई-टिकट वैद्यता महज दो दिन है। मामला खुला तो एएसआई ने जांच के आदेश दे दिए। बता दें कि केनरा बैंक के पास ई-टिकटिंग का जिम्मा है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को पश्चिमी गेट पर ग्रुप के 57 सदस्यों को 2009 की प्रिंट की गई टिकटें थमा दी गईं। गेट पर चेकिंग के दौरान क्यूआर कोड जांच कर इन सभी को प्रवेश भी दे दिया गया, लेकिन अंदर पहुंचने पर जब मामला खुला तो एएसआई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल सहित स्मारकों में ई-टिकट की वैद्यता महज दो दिन और रंगीन प्रिंटेड टिकटों की छह माह है। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. भुवन विक्रम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केनरा बैंक द्वारा पुरानी तारीख की टिकटों के प्रिंट होने के पीछे साफ्टवेयर की गड़बड़ी बताई गई है। जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव है।

जीरो वैल्यू टिकट से हेराफेरी

entry in tajmahal on old tickets

ई-टिकटिंग की शुरुआत के बाद री-सेलिंग की जगह जीरो वैल्यू टिकट के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। गेट बुकिंग पर बैठे कर्मचारी सैलानियों को जीरो वैल्यू टिकट जारी कर रहे हैं।

गेट पर कर्मचारी द्वारा क्यूआर कोड की स्कैनिंग में कोई दिक्कत नहीं आती। कभी किसी पर्यटक ने इसे नोटिस किया भी तो तकनीकी गड़बड़ी बताकर कर्मचारी पल्ला झाड़ लेते हैं। बता दें कि स्मारकों पर जीरो वैल्यू टिकट 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed