{"_id":"d776d21f176cd29a0821306d36fbd873","slug":"engineering-student-got-93-lakh-package-from-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के लाल को मिला गूगल से लाखों का पैकेज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात के लाल को मिला गूगल से लाखों का पैकेज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ मंदी के चलते कंपनियों में छंटनी की खबरें आ रही हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें कंपनियां बड़े-बड़े पैकेजे देने से भी नहीं पीछे हट रही हैं।
विज्ञापन
अहमदाबाद के रहने वाले इंजीनियरिंग के स्टुडेंट स्मित सांघवी को गूगल कंपनी से 93 लाख रुपए सालाना का पैकेज मिला है। यह अभी तक गुजरात के किसी स्टुडेंट को मिला सबसे बड़ा जॉब ऑफर है।
विज्ञापन
सांघवी के अलावा दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के हिमांशु जिंदल भी गूगल से 93 लाख रुपए सालाना का पैकेज दिया गया है। जिंदल भी डीटीयू में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज पाने वाले स्टुडेंट हैं। हिमांशु कंप्यूटर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
वहीं, स्मित सांघवी धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी से इनफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के छात्र हैं। उन्होंने काम करने के लिए कंपनी का केलिफोर्निया का हेडक्वार्टर चुना है।
सांघवी का कहना है कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। इस समय अर्थव्यवस्था के बुरी हालात में उन्हें इतने बड़े पैकेज की उम्मीद नहीं थी। साक्षात्कार में पूछे गए सभी सवाल तकनीकी थे लेकिन आसान थे।
सांघवी को अक्तूबर 2014 से कंपनी को ज्वाइन करना है और इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गए हैं। अपनी सफलता के लिए अपने परिवार और इंस्टीट्यूट के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। उनके बड़े भाई भी इंजीनियर हैं।
उनके अलावा धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट के ही 19 स्टुडेंट्स को 10 लाख का पैकेज मिला है। भारत में सबसे बड़ा पैकेज सालाना 19.5 लाख रुपए का दिया गया है।