फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Encounter specialist Pradeep sharma may join bjp

100 एनकाउंटर करने वाला भी थामेगा भाजपा का दामन!

Tue, 19 Aug 2014 12:07 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Encounter specialist Pradeep sharma may join bjp

महाराष्ट्र के सुपरकॉप रह चुके पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा भी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह की राह पर हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शर्मा की भाजपा से नजदीकियां काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


एनकाउंटर में शतक लगा चुके शर्मा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित संबंधों के आरोप और फर्जी मुठभेड़ के मामले से बरी हो चुके हैं। चर्चा है कि अब वे जल्दी ही भाजपा में शामिल होकर जीवन की नई पारी राजनीति में शुरू करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई में भाजपा नेता अमरजीत मिश्र की सामाजिक संस्था अभियान की ओर से आयोजित कजरी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शर्मा की उपस्थिति से अटकलें तेज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब पसीना बहा रहे हैं शर्मा

Encounter specialist Pradeep sharma may join bjp

कजरी महोत्सव में मिर्जापुर की कजरी गायिका मधु पांडेय, लोक गायक सुरेश शुक्ला और कॉमेडियन राजीव निगम जैसे कलाकारों के अलावा लोक गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

इस मौके पर शर्मा ने कहा, ‘मैंने अपनी जान की बाजी लगाकर समाज की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा।’ संकेत साफ है कि वे राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बीते लोकसभा चुनाव में बागपत से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के चुनाव प्रचार में प्रदीप शर्मा ने खूब पसीना बहाया था।

हालांकि सिंह को मुश्किल से सेवानिवृत्ति मिल पाई थी लेकिन नौकरी से बाहर होने के कारण शर्मा को राजनीति में प्रवेश के लिए किसी सरकारी अनुमति की जरूरत नहीं है। चुनाव के ऐन मौके पर वे एंट्री कर सकते हैं।

श‌िवसेना पर दवाब बना रहे हैं प्रदीप शर्मा

Encounter specialist Pradeep sharma may join bjp

इस मुद्दे पर प्रदीप शर्मा ने अमर उजाला से कहा कि फिलहाल राजनीति में आने का इरादा नहीं है, लेकिन बाद में देखेंगे।

भाजपा सूत्रों की मानें तो शर्मा मुंबई पश्चिम उपनगर में उत्तर भारतीय बहुल अंधेरी सीट से भाजपा के टिकट पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी को चुनौती देना चाहते हैं। यह सीट शिवसेना के पास है। इसलिए भाजपा इसके लिए शिवसेना पर दबाव बनाए हुए है।

105 एनकाउंटर कर चुके शर्मा को 20 से भी ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अमेरिका की टाइम मैगजीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीर छप चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed