{"_id":"3ed46883bddf747a04798d5d60dbd849","slug":"employee-beaten-by-teenagers-in-child-home-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरों ने फिर कर्मचारी को पीटा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेरठ: बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरों ने फिर कर्मचारी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय संप्रेक्षण गृह में बुधवार को किशोरों ने फिर एक कर्मचारी पर हमला बोलते हुए उसकी पिटाई कर दी। कर्मचारी तीन दिन से संप्रेक्षण गृह का बाहर से ताला लगाकर बैठे हैं। जिस पर किशोरों में आक्रोश है। संप्रेक्षण गृह फिर से ब्रेक न हो जाए, इसे देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सूरजकुंड स्थित संप्रेक्षण गृह में विगत सोमवार को शराब न लाने पर किशोरों ने कर्मचारी हरिओम की पिटाई कर दी थी। जिस पर कर्मचारियों ने संप्रेक्षण गृह का बाहर से ताला लगाकर कामकाज करने से इंकार कर दिया था। किशोर लगातार तीन दिन से हंगामा कर कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को 30 किशोरों को दूसरे जनपदों में पेशी पर ले जाया गया। पेशी पर जाते समय किशोरों ने एक कर्मचारी पर हमला बोल दिया। संप्रेक्षण गृह पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कर्मचारी को किशोरों से बचाया।
विज्ञापन
अफसर बोलने को तैयार नहीं
पुलिस अफसरों का कहना है कि किशोर बेवजह गालीगलौज कर कर्मचारियों पर हमला करते है। जिसके चलते संप्रेक्षण गृह का माहौल लगातार खराब हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी कुछ बोलने का तैयार नहीं हैं। किशोर संप्रेक्षण गृह से भाग न जाएं, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की है। किशोर किसको पीटते हैं, यह देखने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अफसरों की है।