फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   emphasis will be on judicial reform, says law minister

नए कानून मंत्री ने कहा, न्यायिक सुधार पर होगा जोर

Tue, 30 Oct 2012 07:47 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 07:47 PM IST
विज्ञापन
emphasis will be on judicial reform, says law minister

नए कानून मंत्री डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा है कि अदालतों में भारी तादाद में लंबित मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए न्यायिक सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और वह सभी दलों की सहमति से कारगर लोकपाल कानून लाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


विधि मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कुमार ने कहा कि समाज में स्थिरता और कानून का राज स्थापित करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। अगले महीने शुरू होने वाले संसद सत्र में कई प्रमुख विधेयक लाए जाएंगे। जबरन कानून लागू करने के बजाए सरल और कारगर कानून के क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके पूर्ववर्ती कानून मंत्री सलमान खुर्शीद भी मौजूद थे। कुमार ने कानून मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि यूपीए-2 के सत्ता में आने के बाद कानून मंत्री बने वीरप्पा मोइली ने भी न्यायिक सुधार पर जोर दिया था। उनके मंत्रालय से जाने के बाद सलमान खुर्शीद ने मोइली के उठाए कदमों को अंजाम देने का जिम्मा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मंत्रालय की ओर से अब तक लंबित मुकदमों के जल्द निपटारे को लेकर जमीनी स्तर पर कोई नया कदम नहीं उठाया गया है। अब नए कानून मंत्री ने कार्यभार ग्रहण करते हुए साफ कर दिया है कि न्यायिक सुधार की कोशिश जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed