{"_id":"b834fa60-112c-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"embraer-145-aircraft-to-secure-delhi-ncr-reign","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंब्रेयर करेगा दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एंब्रेयर करेगा दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा
सौरभ पांडेय/हिंडन एयरबेस
Updated Mon, 08 Oct 2012 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा का जिम्मा नए टोही विमान एंब्रेयर-145 अवाक्स पर होगा। इस टोही विमान के इस साल दिसंबर से हिंडन एयरबेस पर तैनात किए जाने की उम्मीद है। स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस जैसे संवेदनशील कार्यक्रमों के साथ साथ किसी भी आपात स्थिति में यह विमान दिल्ली-एनसीआर पर आने वाली हर मुसीबत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
अगस्त में ब्राजील से आए एंब्रेयर टोही विमान के शामिल होने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई है। एयरफोर्स-डे पर विमान को स्टेटिक डिसप्ले लिए रखा गया है। इसे उन्नत बनाने का काम बंगलूरू स्थित लैब में जारी है। वायुसेना अधिकारियों की मानें तो पहला विमान हिंडन एयरबेस में तैनात होगा। इसका रडार हमेशा एक्टिव रहेगा।
विज्ञापन
हिंडन एयरबेस के ग्रुप कमांडर संदीप मेहता ने बताया कि एंब्रेयर विमान को ‘स्ट्रेटेजिक एसेट’ का नाम दिया गया है, जिसकी खासियत यह है कि वह रडार से दुश्मन की पहचान कर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों से उसे अंधा और बहरा बना सकता है। यह अपनी रेंज में घूम रहे 150 से ज्यादा विमानों पर एकसाथ नजर रख सकता है।
विज्ञापन