फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   embarrassing 3 girls beaten tied to poles

शर्मनाक: खंभे से बांधकर 3 लड़कियों को बुरी तरह पीटा

Mon, 10 Dec 2012 11:41 PM IST
सलेम (तमिलनाडु)/एजेंसी
सलेम (तमिलनाडु)/एजेंसी Updated Mon, 10 Dec 2012 11:41 PM IST
विज्ञापन
embarrassing 3 girls beaten tied to poles
कपड़े की एक दुकान से 1000 रुपये चोरी करने के संदेह में 3 लड़कियों को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तमिलनाडु के सलेम जिले की है। पुलिस ने लड़कियों को बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह लड़कियां कुछ दिन पहले दुकान पर आईं थीं। इन्होंने दुकान के मालिक से उन कपड़ों की मांग की, जिन्हें वे कथित रूप से सिलाई के लिए छोड़कर गईं थीं। मगर दुकानदार ने उनके कपड़ों को लेकर अनभिज्ञता जताई। इस पर लड़कियों ने कहा कि उन्होंने कपड़े दुकानदार की पत्नी को दिए थे।

विज्ञापन


जब दुकानदार अपनी पत्नी से इस बारे में पूछकर वापस आया तो उसके कैश काउंटर में से 1000 रुपये गायब मिले। पुलिस के अनुसार क्योंकि यह इतनी बड़ी राशि नहीं थी, इसलिए दुकानदार ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। सोमवार सुबह जब उसने इन लड़कियों को गली में घूमते देखा तो पब्लिक को सचेत कर दिया। भीड़ ने लड़कियों को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed