फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   elections in west bengal and Declassification Of Files on netaji subhash chandra bose

पश्चिम बंगाल में चुनावी हथियार बनेंगी नेताजी की गोपनीय फाइलें

Sun, 24 Jan 2016 04:24 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
elections in west bengal and Declassification Of Files on netaji subhash chandra bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलें पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में एक अहम हथियार साबित हो सकती हैं। कम से कम केंद्र की ओर से इन्हें जारी करने की टाइमिंग से तो यही लगता है कि भाजपा इसे एक प्रमुख मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते साल सितंबर में राज्य सरकार के पास रखी ऐसी 64 फाइलों को सार्वजनिक किया था। उसके कुछ दिन बाद ही भाजपानीत केंद्र सरकार ने बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की कवायद शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में नेताजी के समर्थकों व प्रशंसकों की तादाद लाखों में है। उनका समर्थन कम से कम विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर निर्णायक साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक सोची-समझी रणनीति के तहत ममता ने बीते साल 64 गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक कर दिया था। उसके बाद वह फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष से उनके जन्मदिन के मौके पर मुलाकात करने भी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी नतीजे ही बताएंगे किसे फायदा, किसे नुकसान

elections in west bengal and Declassification Of Files on netaji subhash chandra bose

इन सबको एक साथ जोड़ कर देखने पर तस्वीर खुद ही साफ हो जाती है। उन फाइलों को सार्वजनिक कर ममता ने एक तीर से कई निशाना साधे थे। उन्होंने एक ओर तो नेताजी के प्रशंसकों-समर्थकों को अपने पाले में कर लिया और दूसरी ओर इससे भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को भी मात दे दी।

जिसके बाद ही नेताजी के परिजनों ने केंद्र के पास रखी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग तेज कर दी थी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि अपने पास रखी फाइलों को सार्वजनिक कर दोनों पक्ष अगले चुनावों में इसका सियासी फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। अब इसका ज्यादा फायदा किसे मिलेगा, यह तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed