फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election tickets for bjp leaders son

भाजपा में बेटों को टिकट दिलाने की होड़

Sat, 14 Sep 2013 09:50 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल Updated Sat, 14 Sep 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
election tickets for bjp leaders son

कांग्रेस के वंशवाद पर अक्सर कटाक्ष करने वाले भाजपा नेताओं में अपने बेटों का राजनीतिक करियर बनाने की होड़ चल पड़ी है। इंदौर में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे आकाश को चुनाव के मैदान में उतारने के एवज में खुद चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


अब इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन ने अपने बेटे मंदार महाजन के लिए अपील कर डाली कि अगर वह काबिल है तो उसे विधानसभा का टिकट क्यों नहीं मिलना चाहिए?

कैलाश विजयवर्गीय की बात पर राजनीतिक हलकों में किसी को विश्वास नहीं है कि वह चुनाव का मैदान छो़ड़ सकते हैं। लेकिन सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार महाजन के विधानसभा टिकट के लिए काफी समय से लॉबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन


जिले की दो विधानसभा सीटों देपालपुर और राऊ पर सुमित्रा महाजन की नजर है। देपालपुर की विधानसभा सीट अभी कांग्रेस के पास है लेकिन सुमित्रा महाजन का वहां अच्छा प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय राऊ की सीट पर नजरें गड़ाए हैं। सुमित्रा महाजन के बयान को कैलाश विजयवर्गीय के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुमित्रा महाजन ने पहले तो कहा कि बेटे को विधानसभा का चुनाव लड़ना है तो वह टिकट लाए और चुनाव लड़े। लेकिन परिवारवाद के मुद्दे पर कहा कि यदि परिवार में कोई काबिल है तो उसे मौका मिलने दो।


मध्य प्रदेश की राजनीति में बहुत से नेताओं ने या तो अपने पुत्रों-भतीजों को राजनीति में उतार दिया है अथवा उतारने की तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह और मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र भी राजनीति के मैदान में सक्रिय हुए हैं, हालांकि उनके अभी टिकट मांगने की संभावना नहीं है। वे अपने पिताओं के चुनाव प्रबंधन में हाथ आजमाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed